नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार को संसद भवन के करीब पहुंच गए । प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई । मेन गेट को बंद कर दिया गया ।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान संसद चल रही थी। पीएम समेत सभी सांसद अंदर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की-CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत चल रही है। तब तक उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन स्थगित रखने को कहा है। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले। सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च के लिए जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’
संसद तक पहुंचे CJP प्रदर्शनकारी:पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी:लाठीचार्ज किया: दिपके ने अनशन तोड़ा