बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां वैलेंटाइन डे मनाने के कुछ ही घंटों बाद एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसे लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की। झज्जर पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी की रात करीब 11 बजे गुरुग्राम में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया और लूट के प्रयास में उसकी पत्नी माहक का गला रेत दिया। उसने दावा किया कि वारदात अचानक हुई और हमलावर मौके से फरार हो गए।
वैलेंटाइन डिनर के कुछ घंटों बाद पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की