मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह फैसला मुंबई में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक में लिया गया। वे औपचारिक रूप से 26 फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगी। तीन सप्ताह पहले विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन के बाद से ही पार्टी नेतृत्व को लेकर चचार्एं तेज थीं। अजित पवार न केवल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे, बल्कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। ऐसे में सुनेत्रा पवार का पार्टी प्रमुख बनना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।
अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार के हाथों में एनसीपी की कमान