फुक्वोक ।वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को वोट पलट गई। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। वोट पर कुल 36 लोग सवार थे।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। इनमें ज्यातर तेलंगाना के थे। 21 लोगों बचा लिया गया है। लापता टूरिस्ट की तलाश की जा रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ।नाव पलटने के बाद रेस्क्यू मिशन शुरू हो गया है।रुट न्गोआई द्वीप जा रहे थे घूमने नाव भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। लगभग 400 मीटर दूर पलट गई।यह द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।