हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यावरा।राजगढ़ जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं वसूली वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी नरसिंहगढ़ प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। फरियादी भागीरथ पिता धनसिंह भिलाला 64 वर्ष निवासी ग्राम आंकखेड़ी कला थाना बोडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही छगनलाल पिता देवसिंह रुहेला ने पुरानी रंजिश के चलते उसे जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग का प्रभावी उपयोग किया। परिणामस्वरूप आरोपी छगनलाल पिता देवसिंह रुहेला निवासी ग्राम आंकखेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment