बड़नगर। विधानसभा के ग्राम पंचायत उमरिया, सरसाना, घुड़ावन, बालोदालक्खा, बालोदाकोरन में विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या के आतिथ्य में 2 करोड़ 57 लाख 55 हजार की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। विकास योजना अन्तर्गत सामुदायिक भवन, शेड निर्माण, पानी की टंकी, बाउण्ड्रीवाल, सीसी रोड़, एवं नाली निमार्ण चंबल नदी पर घाट निर्माण सहित अनेक विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। ये कार्य ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के साथ साथ आवागमन तथा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी जिससे ग्रामीणजनो को बड़ी राहत मिलेगी ।
इस अवसर पर विधायक पण्ड्या ने कहा कि जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध हूॅ। जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हमारी पहली प्राथमिकता है। जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए सतत प्रयासरत रहूॅगा। भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिंह देवड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमरावसिंह राठौर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजबसिंह देवड़ा, राप्रसाद पण्ड्या जिला पंचायत सदस्य, जगदेवसिंह बना नौगांवा, प्रहलादसिंह देवड़ा, महेश हारोड़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, गोपाल आंजना इंगोरिया मण्डल अध्यक्ष, विजयराजसिंह राठौर मण्डल अध्यक्ष खरसोदकलां, इन्द्रपालसिंह पण्ड्या पूर्व मण्डल अध्यक्ष, गोरधनसिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता, आशिक पटेल उमरिया, शिवराम जाट, प्रवीण यादव, रमेश गिरवाल, विरमसिंह देवदा, सरपंचद्वय सीताबाई बाबुलाल, निर्मला मोहब्बत मकवाना, डॉ. रविकान्त त्रिवेदी, राजाराम गेहलोत, बृजलाल चैहान, कुन्दन डोडिया, युसूफ पटेल एवं समस्त पंचायतो के पंचगण, सचिव, सहायक सचिव व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विकास के विभिन्न कार्यो का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण