वाटर पार्क की आड़ में अवैधस्पा सेंटर में 3 थाई युवतियां मिलीं, पुलिस ने की4 पर FIR दर्ज

रतलाम।रतलाम के पंचेड़-नामली रोड स्थित तुलसी वाटर पार्क में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर शुक्रवार शाम पुलिस ने छापा मारा। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर महिला अधिकारियों की टीम डमी ग्राहक बनकर यहां पहुंची थी।पुलिस को मौके से थाईलैंड की तीन युवतियों के साथ कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने वाटर पार्क और स्पा संचालक सहित दो मैनेजरों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम और आव्रजन (विदेशी अधिनियम) के तहत केस दर्ज कर लिया है।कार्रवाई के बाद पुलिस तीनों थाई युवतियों, वाटर पार्क संचालक, स्पा संचालक व दोनों मैनेजरों को नामली थाने ले गई। यहां युवतियों के दस्तावेजों की जांच में पता चला कि एक युवती का वीजा एक्सपायर हो चुका है, जबकि अन्य दो में से एक टूरिस्ट और दूसरी बिजनेस वीजा पर आई थी। नियमों के मुताबिक विदेशी नागरिकों को ठहराने पर पुलिस मुख्यालय और स्थानीय थाने को सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन वाटर पार्क मालिक ने यह जानकारी छिपाई थी।

किराये पर दी थी जगह, इंस्टाग्राम पेज चलाता है मैनेजर- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाटर पार्क के मालिक योगेश सिंह ने पाली निवासी नरेश को स्पा सेंटर संचालित करने के लिए जगह किराये पर दी थी। वहीं, आरोपी मैनेजर दिलीप ठाकुर नामली में एक इंस्टाग्राम पेज भी चलाता है। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस खेल में कौन-कौन लोग ग्राहक के तौर पर आते थे, पुलिस इसका डाटा भी जुटा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment