इंदौर।इंदौर के रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही हैं। महू से लेकर देवगुराड़िया तक इस खतरे ने स्थानीय लोगों को खौफजदा कर रखा है। देवगुराड़िया के पास सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर रेस्क्यू किया और चिड़ियाघर भिजवा दिया।वहीं, महू के आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में तेंदुए की गतिविधियां अब भी जारी हैं। हफ्ते भर में तेंदुओं ने कई बकरे-बकरियों को अपना शिकार बनाया। देवगुराड़िया और सनावदिया के आसपास तेंदुओं की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं।वन विभाग ने मूवमेंट पर नजर रखी और तेंदुए के शिकार के प्रमाण मिलने के बाद हफ्ते भर पहले पिंजरा लगाया। शनिवार (31 जनवरी) सुबह तेंदुआ उसमें फंसा हुआ मिला, संभवतः वह देर रात ही पिंजरे में फंस गया था।
रिहाइशी इलाके में तेंदुआ, पिंजरे में फंसा:महू आर्मी वॉर कॉलेज में 3 दिन से मूवमेंट;