रास्ता नहीं मिलने पर पकड़ा गया कार चालक -तलाशी में मिली 27 हजार की अवैध शराब

उज्जैन। चैकिंग में कार को रोकने का प्रयास पुलिस टीम ने किया। चालक ने भागने का प्रयास किया और गलत रास्ते पर चला गया। रास्ता नहीं होने पर उसने कार छोड़ भागने का प्रयास किया लेकिन पीछे आ रही पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में 27 हजार से अधिक की शराब बरामद होना सामने आया है।
खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि बुधवार-गुरूवार रात कस्बा भ्रमण के दौरान संदिग्धों की चैकिंग के दौरान जावरा की ओर से कार आती दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास करने पर चालक ने रफ्तार तेज कर दूसरे रास्ते पर भागने का प्रयास किया और लंगर कालोनी में चला गया, जहां आगे जाने का रास्ता बंद था। चालक की करतूत चैकिंग में शामिल एसआई ईश्वर जोशी, मंगलसिंह भाभर,प्रधान आरक्षक रोहित तिवारी आरक्षक मुकेश गोयल और हेमेन्द्र ने शंका होने पर उसका पीछा किया। चालक ने कार छोड़कर पैदल दौड़ लगाई, लेकिन पीछे लगी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर चालक का नाम दीपक पिता मनोहरलाल वर्मा 23 साल निवासी पिपलोदारोड जावरा सामने आया। पुलिस टीम ने उसकी कार की तलाशी ली, जिसमें 3 पेटी बीयर और 3 पेटी देशी शराब की रखी होना पाई गई। दीपक से पूछताछ करने पर मामला अवैध शराब परिवहन का सामने आया। मामले में कार जप्त के साथ शराब जप्त कर चालक को थाने लाकर आबकारी अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज किया। बरामद शराब 27 हजार 600 और गुजरात पासिंग कार क्रमांक जीजे 09 बीबी 1064 पांच लाख की पाई गई। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को गुरूवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment