युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी-साली पर केस: अपने नाम कराना चाहती थी संपत्ति

इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी, साली और अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर की गई है।

युवक ने 8 जून 2026 की रात अपने घर में प्रेस के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है।पत्नी और उसकी बहन कर रहे थे परेशान- परिवार का कहना है कि पूजा, उसकी बहन और अन्य लोग लगातार विकास को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह तनाव में रहने लगा था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment