पटरी पर मिली थी लाश, पति करता था प्रताड़ित -जांच के 24 दिन बाद सलाखों में पहुंचा पति

उज्जैन। 11 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने लेट आत्महत्या कर ली थी। उसका शव टुकड़ो में मिला था। 24 दिन की जांच के बाद पुलिस ने पति को प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने 17 मई की सुबह नईखेड़ी और असलोदा स्टेशन के बीच पटरी से महिला का टुकड़ो में शव बरामद किया था। जिसकी पहचान नीलम पति सोनू भामी 35 साल निवासी ग्राम झिरनिया के रूप में हुई थी। प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या का सामने आने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया था। 24 दिनों की जांच में सामने आया कि नीलम ने 11 साल पहले सोनू से प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते नीलम का परिवार नाराज हो गया था और बोल चाल बंद हो गई थी। सोनू शराब पीने का आदी हो चुका था और आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा था। नीलम अपने परिवार के पास भी नहीं लौट सकती थी। पति की मानसिक और शारिरीक प्रताड़ना से वह इतनी तंग आ गई कि उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच और परिवार के बयान पर पति के खिलाफ सोनू पिता स्व. सीताराम भामी के खिलाफ धारा 108 और 85 भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शैलेन्द्रसिंह राजावत ने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment