रतलाम।रतलाम के बिलपांक फंटे स्थित एक चाय की होटल पर बुधवार रात राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ हुई हिंसक मारपीट का एक नया वीडियो शुक्रवार रात सामने आया है। सातरुंडा में ट्रक से पानी के छींटे उछलने के विवाद में 8 लोगों ने दोनों भाइयों को टामी और लाठियों से बेरहमी से पीटा था, जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई।पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है और एक घायल आरोपी अहमदाबाद में भर्ती है।
राजस्थान के ड्राइवरों को टामी और लाठियों से बेरहमी से पीटा; 7 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा