राउ में विहिप का हंगामा:कार्यकर्ताओं ने लगाए पुलिस पर बदसलूकी का आरोप; चक्काजाम की चेतावनी

इंदौर।विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री राम दांगी के साथ धक्का-मुक्की करने पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने राउ थाने में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धक्का-मुक्की करने वाले प्रधान आरक्षक पर दो दिन में कार्रवाई न होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे कार्यकर्ता थाने में जमे रहे।घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। दरअसल, प्रधान आरक्षक पवन त्रिपाठी परिषद के एक कार्यकर्ता के भाई को पकड़कर थाने लाए थे। आरोप है कि वह मादक पदार्थ बेचने वाले एक व्यक्ति के घर के पास मिला है। वह मादक पदार्थ खरीदने के लिए गया था। यह बात जब हिरासत में लिए गए युवक के भाई को पता चली, तो वह अपनी मां के साथ थाने पहुंच गया। प्रधान आरक्षक ने उन्हें भी थाने में बैठा लिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment