घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, , पैर फ्रैक्चर;कार मालिक ने खुद दर्ज करवाई FIR

इंदौर।इंदौर में 6 साल के बच्चे के ऊपर कार चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। मामला बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे शांति निकेतन कॉलोनी में मंगलवार का है।हादसे का वीडियो कॉलोनी के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर दो बच्चे खेल रहे हैं। ग्रे कलर की एक कार पीछे से आई, जिसने एक बच्चे को चपेट में ले लिया।कार का अगला पहिया बच्चे के पैरों के ऊपर से गुजरा जबकि पिछला उसके शरीर के ऊपर से। कार निकलने के बाद बच्चा खुद उठने की कोशिश करता नजर आ रहा है।कार मालिक ने खुद दर्ज करवाई FIR-टीआई तारेश सोनी ने बताया कि कार संजय अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसे उनका ड्राइवर दीपक (27 साल) पिता प्रहलाद चौहान, निवासी धीरज नगर चला रहा था। हादसे के बाद संजय खुद बच्चे को लेकर बॉम्बे अस्पताल पहुंचे। अपने ड्राइवर को थाने भेजकर FIR दर्ज कराई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment