इंदौर।इंदौर के चार थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक के बाद एक चार से अधिक लोगों को निशाना बनाया था। वारदातें सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।डीसीपी जोन-2 अमन राठौर की टीम ने कनाड़िया, लसूडिया, आजाद नगर सहित एक अन्य थाना क्षेत्र में हुई सीरियल लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए अजय और सन्नी टूटेजा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने करीब पांच दिन पहले अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। घटनाओं के बाद दोनों फरार हो गए थे। कनाड़िया और लसूडिया थाना पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
मोबाइल छीनकर भागे बदमाश: महिलाओं को किया टारगेट; 4 सीरियल लूट करने वाले दो गिरफ्तार