रोम।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया।इससे पहले दोनों नेताओं ने साथ में डिनर भी किया और कई अहम मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत भी की। मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “वेलकम माय फ्रेंड।” दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।पीएम मोदी ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।
मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की:: 2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली;