बेलमोर्ट पार्क ऑफिस में आग:दस्तावेज समेत का पूरा सामान जला; जनहानि नहीं

इंदौर।इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में बेलमोर्ट पार्क के ऑफिस में बुधवार सुबह आगजनी की घटना हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑफिस में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।फायर ब्रिगेड के एएसआई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आग बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस ऑफिस में लगी थी, जहां टाउनशिप बिल्डर का भी कार्यालय है। सुबह करीब 5 बजे गार्ड ने धुआं निकलते देखा था। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर नियंत्रण किया। आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment