भारत के ‘AI किड’ ने पुतिन के साथ सेल्फी ली

नई दिल्ली/मॉस्को।भारत के ‘AI किड’ के नाम से मशहूर 17 साल के राउल जॉन अजू की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।अजू ने इस साल अपना स्टार्टअप शुरू किया है। उनकी इस कंपनी में कुल 15 लोग काम करते हैं। खास बात यह है कि वह अपने पिता को भी कंपनी में काम करने के लिए हर महीने 2 लाख रुपए सैलरी देते हैं।केरल के 17 साल के राउल जॉन अजू ने रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन ‘AI जर्नी 2026’ में हिस्सा लिया। इसी सम्मेलन के दौरान उनकी मुलाकात पुतिन से हुई। दोनों के बीच AI के इस्तेमाल और बच्चों की पढ़ाई पर बातचीत भी हुई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment