ओवैसी बोले-अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया:चंद्रशेखर सीएम तो अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा

लखनऊ।लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को बड़ी रैली की। रैली में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटी। AIMIM चीफ ने कहा- अखिलेश यादव ने मुसलमानों से सब छीन लिया। वोटबैंक बनाकर रख दिया।
                                                      आपकी इतनी बड़ी तादाद समाजवादी नेता को पैगाम देती है कि जनता तुम्हारी धोखेबाजी का शिकार नहीं होने वाली।ओवैसी ने कहा कि अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा। चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाएगा। ओवैसी ने सपा-कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा- भाषण में मेरा मुकाबला करें, 5 मिनट में गूंगा करके वापस भेजूंगा। अगर सच बोलना, गरीबों के हक के लिए बोलना भड़काना है तो मैं भड़काऊंगा।नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार में आने पर हमारी पार्टी महिलाओं को 25 हजार रुपए महीना देगी। न्याय बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से होगा। अगर चंद्रशेखर सीएम बनेगा तो अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा। एक पिछड़े भाई को ही डिप्टी सीएम बनाएंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment