जीरापुर। मेघवाल समाज महासंघ के तत्वावधान में आदर्श मेघवाल समाज द्वारा आयोजित छठवां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें 34 जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधे। बाबा रामदेव मंदिर से शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में विधायक हजारीलाल दांगी (खिलचीपुर), कालूराम मेघवाल (डग), अमर सिंह यादव (राजगढ़), पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी, नपा अध्यक्ष पवन कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कम खर्च में विवाह कर शिक्षा पर ध्यान देने का संदेश दिया। समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को हेलमेट भेंट किए गए। आयोजन में अध्यक्ष जगदीश वर्मा, सचिव एडवोकेट खेमराज वर्मा सहित समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे