चार ट्रेनों सवार यात्रियों के मोबाइल चोरी

उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी होने की वारदात थम नहीं रही है। एक बार फिर चार ट्रेनों में यात्रियों के कीमती मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने चारों यात्रियों की शिकायत दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि नागदा की ओझा कालोनी का रहने वाला नवीन पिता प्रेमनारायण शर्मा 34 साल इंदौर-गांधीनगर एक्सप्रेस में सोमवार रात को इंदौर से नागदा का सफर कर रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। दूसरी वारदात डेमू ट्रेन में मीता पति अनिल राठौर 50 साल निवासी मंदसौर के साथ हुई। मीता अपने पुत्र के साथ ट्रेन में सवार थी। शिप्रा ब्रिज के पास पता चला कि बेग में रखा मोबाइल गायब है। तीसरी मोबाइल चोरी की वारदात का शिकार दामोदरखेड़ी विदिशा के दीपेश अहिरवार के साथ हुई। शांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में अहमदाबाद से इंदौर आ रहे दीपेश को मोबाइल बदमाश ने चोरी कर लिया। चौथा मामला अहमदाबाद निवासी भूपेन्द्र भाई के साथ उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर हुआ। भूपेन्द्र अपने दोस्त संतोष यादव के साथ महाकाल दर्शन करने आये थे। वापस लौट समय ट्रेन में चढ़ने के दौरान भीड़ के बीच बदमाशों ने उनकी जेब से मोबाइल उड़ा दिया। चारों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया है। ट्रेनो में सबसे अधिक मोबाइल चोरी की वारदात होना सामने आ रहा है। विगत शनिवार को ही जीआरपी ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले शाजापुर के बदमाश विनोद मेवाड़ा उर्फ चोंटी को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से 1.88 लाख कीमत के 18 मोबाइल बरामद किये गये थे। बावजूद ट्रेनों में वारदात थम नहीं रही है। बदमाश भीड़ के बीच यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के बाद बीच रास्ते में पड़ने वाले स्टापेज पर उतरकर गायब हो जाते है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment