माउंट एवरेस्ट पर 165 करोड़ का सनसनीखेज इंश्योरेंस घोटाला

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से जुड़ा एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। नेपाल पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि एक संगठित गिरोह विदेशी ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को जानबूझकर बीमार बनाकर करोड़ों रुपये का फर्जी इंश्योरेंस क्लेम वसूल रहा था। इस पूरे मामले में करीब 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 165 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें ट्रैकिंग गाइड, हेलीकॉप्टर आॅपरेटर और अस्पतालों की मिलीभगत सामने आई है। जांच एजेंसियों के अनुसार यह गिरोह बेहद सुनियोजित और खतरनाक तरीके से काम करता था। ट्रैकिंग के दौरान गाइड पर्यटकों के खाने में जानबूझकर बेकिंग सोडा जैसी चीजें मिला देते थे, जिससे पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने लगती थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment