इंडिगो की घरेलू उड़ानें 950, इंटरनेशनल 10,000 तक महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट्स गुरुवार से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में अधिकतम 950 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाया है। नई कीमतें 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इंडिगो ने 18 दिन में दूसरी बार घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी ने 14 मार्च को भी किराए में बढ़ोतरी की थी। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार, पिछले एक महीने में फ्यूल की कीमतें 130% से ज्यादा बढ़ी हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment