शुजालपुर । जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुंभकार की अध्यक्षता में महाविद्यालय में साल के अंतिम दिन प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधिय पौधों का महाविद्यालय में पौधारोपण एनएसएस छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के औषधीय पादप महाविद्यालय के बॉटनी गार्डन में लगाए गए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेश कुमार शर्मा ने इस दौरान कहा कि प्लांटेशन ड्राइव के माध्यम से महाविद्यालय में औषधिय पौधों की संख्या में वृद्धि एवं महाविद्यालय के वातावरण शुद्धता की दक्षता में सुधार होगा। इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार मित्तल, योगेंद्र सिंह चौहान, पंकज कुमार शर्मा, पूर्णिमा राठौड, डॉ योगेंद्र लववंशी, दीपक लोधी, उमेश पांडे, डॉ. सुधीर सवासिया, प्रीतम परमार, डॉ. अर्चना गावंडे, संस्कृति विश्वकर्मा, भूपेंद्र परमार, विनय सिंह वर्मा, डॉ. मुकेश मेवाडा, मनोज शर्मा एनएसएस के शिवानी कुशवाहा, सोनू मालवीय, जावेद खान, गिरजा गहलोत, करीना धाकड़, खुशबू धाकड़, कोमल दसवंती, अंश राठौर, सागर राजपूत आदि उपस्थित थे।
संबंधित समाचार
-
बारिश के बीच भी नहीं थमी कान्हा की भक्ति, आधी रात मंदिरों में गूंजा जयकारा
सनावद। जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार को शहर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दिनभर... -
सिंधी बस्ती में निगम का ‘ऑपरेशन पॉलीथिन’में एक ट्रॉली भरकर जब्त किया जहर
बुरहानपुर। प्रतिबंध को ठेंगा दिखाकर शहर में धड़ल्ले से बिक रहा था सिंगल यूज प्लास्टिक, और... -
साप्ताहिक कर्ज लो परियोजना से लगातार भारी कर्ज के जाल में फंस रहा प्रदेश:जयवर्धन सिंह
सारंगपुर।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे को लेकर...