उज्जैन। 14 मार्च होली पर्व पर संजयनगर में 2 पक्षों के बीच विवाद में रोहित डोडियार निवासी विवेकानंद कालोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर पक्ष भी घायल हुआ था। नीलगंगा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। एक पक्ष के 9 आरोपियों की गिरफ्तार कर ली गई थी। दूसरे पक्ष से भी 8 से 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। 2 आरोपी लगातार फरार चल रह थे। एसआई वेदप्रकाश साहू ने बताया िकी बुधवार को हत्या में फरार आरोपी लव पिता चंद्रकांत निर्मल निवासी विष्णुपुरा को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरिया चिराखान में कौशल पिता प्रवीण शर्मा और सौरभ पिता लक्ष्मीनारायण माठोलिया के बीच मजदूरी का हिसाब करने की पर विवाद हो गया। दोनों की ओर से उनके साथी भी विवाद में शामिल हो गये। दोनों ओर से लाठियां चली जिसमें सौरभ की ओर से जगदीश, सौरभ और मीना जाटवा घायल हो गये। कौशल शर्मा को भी चोंट लगी है। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।
