मनावर। धार की भोजशाला एवं मां वाग्देवी मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त को मनावर बंद का आह्वान किया गया। बंद का आह्वान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का जिला प्रशासन द्वारा अक्षरशः पालन नहीं किए जाने के विरोध में किया गया। सकल हिंदू समाज द्वारा जारी आह्वान में न्याय एवं आस्था के सम्मान की मांग उठाते हुए समाजजनों से मनावर बंद में सहभागी बनने तथा इसके पश्चात सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपने की अपील की गई थी। इसी क्रम में सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन मंडी प्रांगण में एकत्रित हुए और पुलिस थाना मनावर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भोजशाला प्रकरण में समाज की भावनाओं, आस्था एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। तथा थाना परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भोजशाला हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल है। समाज न्याय एवं आस्था के सम्मान की अपेक्षा रखता है तथा संबंधित आदेशों का अक्षरशः पालन किए जाने की मांग करता है। सकल हिंदू समाज की ओर से कहा गया कि भोजशाला प्रकरण में समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन द्वारा उचित एवं आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*भोजशाला मुद्दे को लेकर मनावर नगर बंद, थाना परिसर में सौंपा ज्ञापन