बाइक सवारों को डम्पर ने कुचला, 2 की मौत

उज्जैन। सड़क दुर्घटना के मामले लगतार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार सुबह बाइक सवार चार युवको को डम्पर ने कुचल दिया। घटनाक्रम में 2 की मौत हो गई। 2 घायल हुए है। बड़नगर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। दुर्घटना के बाद चालक डम्पर लेकर भाग निकला था।
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि  सुबह 10.30 बजे के लगभग कजलाना फंटा पर बाइक पर सवार चार युवको को रफ्तार से दौड़ते डम्पर ने कुचल दिया था। दुर्घटना में मौके पर 2 की मौत हो गई थी, 2 घायल हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक डम्पर लेकर भाग निकला था। घायलों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उनका नाम राजेश और राजकुमार निवासी भैरू पचलाना है। दुर्घटना में मृतक शिवा परमार निवासी भेरूपचलाना और अनिस पिता हसन शाह निवासी शिक्षक कालोनी है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक और घायल 18 साल से कम उम्र के है। एक घायल को उपचार के लिये रतलाम और दूसरे को बड़नगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। चारों ट्रांसपोर्ट पर काम करते थे। सुबह कजलाना काम पर जा रहे थे। मामले में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप गये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment