उज्जैन। ग्राम निपानिया गोयल से शनिवार शाम सोनू पिता भगवानसिंह 30 वर्ष निवासी शाजापुर को उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया था। उसे अस्पताल लेकर आये इमरान ने बताया कि करंट लगा है। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे तत्काल उपचार के लिये भर्ती किया। इमरान के अनुसार सोनू बस पर क्लीनर का काम करता है। शाम को बारिश का मौसम होने पर बस निपानिया गोयल में रूकी थी। तभी ऊपर रखे सामान को बरसाती से ढांकने के लिये चढ़ा था, जहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। बरसाती डालने समय उसे करंट लगा है। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर होना बताई है।
संबंधित समाचार
-
विक्रमगढ़ के युवक का अपहरण कर की हत्या आरोपी के उज्जैन स्थित मकान से मिला अपहृत युवक का शव
उज्जैन/ आलोट -नगर के विक्रमगढ़ क्षेत्र में युवक के अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया... -
शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी गोवर्धन सागर से रेलवे स्टेशन–इंदौर गेट मार्ग तक हटाए ठेले-गुमटियां, निगम की सख्त चेतावनी
उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई... -
विशेष सफाई अभियान में चौराहों की रोटरी और डिवाइडरों की धुलाई शुरू स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत दो दिवसीय अभियान, आगर रोड से हुई शुरुआत
उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर...