बदमाशों ने उपभोक्ता भंडार से चुराया गेहूं और चावल: समिति प्रबंधक ने दिया थाने में आवेदन 

        महिदपुर रोड। सेवा सहकारी संस्था मर्यादितकोयल द्वारा ग्राम ब्राह्मणखेड़ा में संचालित उपभोक्ता भंडार गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा ग्रामीणों को उचित मूल्य पर वितरित किये जाने वाले  गेहूं व चावल की बेग उपभोक्ता भंडार  के दरवाजे का नकूचा तोड़कर चुरा लिया गया।            समिति प्रबंधक राहुल दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया घटना का पता सेल्समेन राजेंद्र सिंह डोडिया द्वारा निर्धारित तिथि को राशन वितरण करने जाने पर  चोरी की घटना का पता चला ।सेवा सहकारी संस्था कोयल की उपभोक्ता भंडार की यह दुकान ग्राम  पंचायत  परिसर में संचालित की जा रही है ।          चोरी की घटना की जानकारी समिति प्रबंधक के निर्देश पर  सेल्समैन राजेंद्र सिंह डोडिया ने महिदपुर रोड थाने पर पहुंचकर लिखित में दी थाना प्रभारी ने बताया शीघ्र ही मौके पर जाकर चोरी की घटना का प्रकरण दर्ज किया, जांच पड़ताल की जायेगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment