पुलिस के 200 जवानों ने 24 से ज्यादा घरों पर मारी दबिश, गांजा समेत नशीले पदार्थ जब्त

भोपाल।भोपाल के संवेदनशील इतवारा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने 24 से अधिक घरों में एक साथ दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा समेत बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है और कितनी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई अभी जारी है। बरामद मादक पदार्थ, गिरफ्तार आरोपियों और पूरे ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से साझा की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment