नाविकों से भी मिले, शाह बोले- ममता के गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम मोदी ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की।
पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाव की सवारी वाली तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। हुगली के तट पर मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली समाज की समृद्धि के लिए हमारे संकल्प को दोहराया।
इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बंगाल के आरामबाग में चुनावी रैली में कहा कि मैं दीदी (ममता बनर्जी) के गुंडों को चेतावनी देता हूं कि वे 29 तारीख को अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर वोटिंग के दिन आरामबाग के लोगों को परेशान किया गया, तो 5 तारीख के बाद उन्हें उल्टा लटका कर सबक सिखाने का काम करेंगे।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग हुई। बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.72% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14% वोटिंग हुई।