परिजन ने लगाया नर्सिंग होम पर बच्चा बदलने का आरोप; नवजात को लेकर विवाद जांच जारी

उज्जैन। एक नर्सिंग होम  में  नवजात शिशु  को लेकर विवाद खड़ा हो गया । परिजन ने अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया , जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।लिम्बोदा निवासी सुनील कहार ने बताया कि उनकी पत्नी पायल की डिलीवरी बुधवार शाम  नर्सिंग होम में हुई थी। परिजन का आरोप है कि डिलीवरी के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें लड़का होने की जानकारी दी थी। परिवार में खुशी का माहौल था और उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बधाई स्वरूप पैसे भी दिए थे।हालांकि, नवजात की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया। अगले दिन सुबह जब परिजन ने बच्चे के बारे में जानकारी ली, तो उन्हें बताया गया कि एक बच्ची का इलाज चल रहा है। परिजन ने इस पर आपत्ति जताई।जानकारी के अनुसार, डिलीवरी शाम करीब 5:00 से 6 बजे के बीच  नर्सिंग होम में हुई थी। नवजात की तबीयत खराब होने पर उसे रात करीब 8 बजे उपचार के लिए लोटस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment