घर के अंदर मिलीखून से लथपथ युवक की लाश: एक्सपर्ट टीम ने की जांच; हत्या की आशंका

उज्जैन।जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में एक युवक की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से सनी लाश मिली है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है और जांच शुरू कर दी है। उन्हेल थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।सीएसपी उन्हेल विक्रम सिंह अहिरवार ने बताया कि घटनास्थल पर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान विक्रम पिता अशोक (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी व एक बच्चा है। उसका घर नाग चबूतरा मंदिर के पीछे, उन्हेल में स्थित है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।सीएसपी ने बताया कि विवेचना अभी प्रारंभिक स्तर पर है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। आगे की पूछताछ और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे,  घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment