उज्जैन।नीट यूजी परीक्षा रद्द होने होने पर छात्रों ने टावर चौक पर मंगलवार देर शाम प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध जताया। छात्रों ने इस धांधली को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इस्तीफे की मांग की।नीट यूजी परीक्षा रद्द होने से छात्रों और युवा संगठनों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इसी क्रम में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। इसे शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता और संगठित भ्रष्टाचार का परिणाम बताया।युवक कांग्रेस के अर्पित ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं है, बल्कि देश के 22 लाख से अधिक छात्रों के सपनों और उनके भविष्य के साथ किया गया अन्याय है।
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर प्रदर्शन:टावर चौक पर फूंका पुतला, बोले- छात्रों के सपनों से खिलवाड़