निगम कर्मचारी ने छत पर लगाई फांसी: मायके गए थे पत्नी और बच्चे; परिजनों से पूछताछ

इंदौर।इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित पालदा तेजाजी चौक में नगर निगम के एक कर्मचारी ने गुरुवार शाम घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाले एक 10 वर्षीय बच्चे ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी।मृतक की पहचान राहुल दसोरे (30) पुत्र प्रकाश दसोरे के रूप में हुई है। वह इंदौर नगर निगम के जोन क्रमांक-18 के जनकार्य विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि पिता के निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।मायके गए थे पत्नी और बच्चे-घटना के समय उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी, जबकि घर में उसकी मां मौजूद थीं। मां नीचे कमरे में आराम कर रही थीं और उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। इसी दौरान पड़ोस के एक 10 वर्षीय बच्चे की नजर छत पर गई, जहां राहुल फांसी के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। बच्चे ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment