उज्जैन। देवास पुलिस ने प्रदेशभर में बदमाशों को अवैध पिस्टल सप्लाय करने वाले गिरोह को पकड़ा है। जिसमें उज्जैन का एक युवक भी शामिल है। गिरोह 4 जुलाई तक रिमांड पर है। जिनके पास से 14 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस मिले है।
देवास कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से अवैध हथियारों की तस्करी की खबरे सामने आ रही थी। पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई थी। बुधवार-गुरूवार रात एक साथ चार स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान उज्जैन के आगररोड स्थित ग्रीन सिटी में रहने वाले शुभम पांचाल के साथ देवास भैरवगढ़ स्थित जयभारत नगर में रहने वाले अंकित रायकवार, साहिल वर्मा के साथ लक्ष्मीपुरा देवास के अक्षय शिंदे और इरफान शेख निवासी सिल्वर कालोनी देवास को गिरफ्तार किया गया। पांचों के पास से 14 देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस मिले है। सभी को गुरूवार दोपहर न्यायालय में पेश कर 4 जुलाई तक रिमांड पर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाय चैन की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पांचों से जानकारी मिली है कि सूनसान जगहो पर हथियारों की डील करते थे। मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से देशी पिस्टल लाते है और बदमाशों तक पहुंचाते है। देवास कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार इस बात का पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां तैयार किये जा रहे थे। इनके मुख्य सप्लायर कौन है और किन-किन अपराधियों तक हथियारों की सप्लाई की गई है। अब तक सप्लाय किये गये 3 देशी पिस्टल की जानकारी सामने आ चुकी है।
देवास पुलिस की गिरफ्त में उज्जैन का युवक -देवास पुलिस की गिरफ्त में उज्जैन का युवक -हथियार तस्करों पर कार्रवाई, 14 पिस्टल मिली पर कार्रवाई, 14 पिस्टल मिली