तुर्किये में गोलीबारी का समर्थन करने वाले 162 लोग गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र तुर्किये

तुर्किये में इस हफ्ते दो स्कूलों में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर गोलीबारी का समर्थन किया और ऐसे पोस्ट किए, जिनसे अपराध और अपराधियों को बढ़ावा मिला।
मंगलवार और बुधवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में दो स्कूलों में फायरिंग की घटनाएं हुईं। बुधवार को कहरामनमाराश के आयसेर चालिक सेकेंडरी स्कूल में हुए हमले में 8 छात्रों और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 14 साल का हमलावर भी इस घटना में मारा गया। इससे एक दिन पहले दे एक हाई स्कूल में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हुए थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment