सवारी के कुछ घंटों पूर्व अधिकारियों ने किया मार्ग का निरीक्षण कार्तिक-अगहन का पहला नगर भ्रमण किया बाबा महाकाल ने

री

उज्जैन। कार्तिक माह में भगवान श्री महाकालेश्वर ने अपना पहला नगर भ्रमण सोमवार को किया है। सवारी के नगर भ्रमण से कुछ घंटों पहले मार्ग का हाल जानने मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक एवं नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी अलग-अलग पहुंचे थे। अपरांह् में 4 बजे मंदिर के सभा मंडप से भगवान की सवारी नगर भ्रमण के लिए रजत पालकी में रवाना हुई । मंदिर के द्वार  पर पालकी में सवार भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप को सशस्त्र गार्डों ने गार्ड आफ आनर दिया।सवारी निकलने के पूर्व सायं 04 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामण्डप में भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। पूजन पुजारी विकास शर्मा द्वारा किया गया। सवारी के मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर पालकी में विराजित भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर को सशस्त्र पुलिस जवानों ने गार्ड आफ आनर के साथ सलामी दी गयी। श्रद्धालुओं ने किए दर्शन -कार्तिक माह की प्रथम सवारी विधिवत पूजन-अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर से परंपरागत मार्ग से रामघाट क्षिप्रा तट पहुंची। जहॉ पर भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर का माँ क्षिप्रा के जल से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन के पश्चात सवारी निर्धारित परंपरागत मार्ग से गोपाल मंदिर पहुंची । यहां पर द्वारकाधीश श्री गोपाल मंदिर की और से भगवान का पूजन अर्चन किया गया। इसके  पश्चात सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर जी का सवारी मार्ग पर खडें श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया।पुलिस एवं मंदिर का बैंड शामिल हुआ-भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर की सवारी के आगे-आगे तोपची कड़ाबीन के माध्यम से राजाधिराज के आगमन की सूचना देते हुए चल रहे थे। सवारी में मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित, श्री महाकालेश्‍वर मंदिर बैण्‍ड, पुलिस बैंड, घुडसवार दल, सशस्‍त्र पुलिस बल के जवान, भजन मंडलियॉ व धर्मपरायण जनता भगवान श्री महाकालेश्वर का गुणगान करते चल रहे थे। सवारी में कलेक्टर एवं अध्यक्ष मंदिर प्रबंध समिति रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्‍टर प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, उज्जैन जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कुमूट आदि सम्मिलित हुए।प्रशासक पहुंचे मार्ग निरीक्षण करने-कार्तिक-अगहन मास में भगवान श्री महाकालेश्वर जी की निकलने वाली पारंपरिक सवारियों के सुचारु, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन की तैयारियों के तहत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने सोमवार को संपूर्ण सवारी मार्ग का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मार्ग पर चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों, सड़क की स्थिति, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्तिक-अगहन मास की सवारियों के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए सवारी मार्ग की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।निगमायुक्त ने किया निरीक्षण-सवारी को लेकर सोमवार को दोपहर में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निगम अधिकारियों के साथ संपूर्ण सवारी मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने संपूर्ण मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, मार्ग में बाधक अतिक्रमण हटाने, पेंच वर्क कार्य, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए पशु गैंग को सक्रिय रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सवारी मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उनके साथ अपर आयुक्तों के साथ उप आयुक्त एवं सहायक आयुक्तों की पूरी टीम रही।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment