रांची।झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची।जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए। पुलिस लगातार उन्हें उठाने की कोशिश में हैै, इस दौरान झड़प हुई है।मानसून सत्र के दौरान झारखंड सीएम ने विपक्ष पर युवाओं को भटकाने का आरोप लगाया। कहा- ‘विपक्ष हल्ला करता रहेगा, हम अपना काम करते जाएंगे। सरकार छात्रों के हित में फैसले ले रही है।इधर, भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है। रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कें रोकीं और टायर जलाए।
कुछ जिलों में कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कराते नजर आए। कई शहरों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।जपा ने आरोप लगाया कि JMM के नेतृत्व वाली सरकार छात्रों की मांगों पर बात करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। छात्रों ने झारखंड में PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया था।विधानसभा घेराव के दौरान 100 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। कई छात्रों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुए हैं। रांची पुलिस के करीब 14 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। हालांकि सरकार ने 9 में से 6 मांगें मान ली हैं। छात्रों का कहना है कि अब वे सिर्फ सीएम हेमंत सोरेन से बात करेंगे।