इंदौर।इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघों के कुनबे में इजाफा हो गया। बाघिन पहर ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गुरुवार को बाघिन एक शावक को मुंह में दबाकर ले जाते हुए नजर आई। चिड़ियाघर में जन्मे तीन में से दो सफेद शावक पर काले रंग की धारियां हैं और बाकी दोनों पर पीले व काले रंग की धारियां हैं। बता दें कि इंदौर प्रदेश का ऐसा चिड़ियाघर है जहां पीले, सफेद और काले तीनों रंग के बाघ हैं।
चिड़ियाघर के अनुसार बाघिन के गर्भकाल के दौरान उसकी विशेष निगरानी की जा रही थी। अनुमान था कि मेलानिस्टिक (ब्लैक) टाइगर से मेटिंग के चलते ब्लैकधारी शावकों का जन्म हो सकता है, लेकिन बाघिन ने दो सफेद और एक सामान्य रंग के शावक को जन्म दिया है। चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा बाघिन और शावकों की निगरानी की जा रही है। फिलहाल बाघिन ही शावकों की देखभाल कर रही है।10 से 15 दिन में शावकों की गतिविधियां दर्शकों को देखने को मिल सकती हैं, जो प्राणी संग्रहालय के लिए आकर्षण होंगी। इस जन्म के साथ ही चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह ‘पहर’ की दूसरी संतान है। इससे पहले 24 फरवरी 2025 को भी उसने तीन शावकों को जन्म दिया था। उसी दौरान शेरनी ‘सुंदरी’ ने भी दो शावक दिए थे।