जापान की PM ताकाइची :आज दिल्ली पहुंचेंगी; मोदी के साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी

नई दिल्ली।जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची बुधवार को तीन दिन के भारत दौरे के लिए टोक्यो से नई दिल्ली रवाना हो गईं।प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है।भारत पहुंचने के बाद ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता निवेश, व्यापार, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, मजबूत सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।यह दौरा 1 से 3 जुलाई तक चलेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में दोनों देश अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी जोर देंगे।यह दौरा अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे के बाद हो रहा है और दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment