श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खामेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर पहुंचे और समर्थन में नारेबाजी की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओ ने खामेनेई के पोस्टर भी लहराए।इस बीच, सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया। हालांकि, ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल पर कमेंट को लेकर था। कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। जवाब में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा, ‘राहुल गांधी पप्पू हैं।’ इसके बाद दोनों नेताओं में हाथापाई होने लगी।वहीं, ईरान युद्द पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- जिस तरह ईरान पर यह युद्ध थोपा गया, उसके समर्थन में कोई खड़ा नहीं होगा। जिस तरह मानवता की हत्या हुई और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई साहब, उनके कई साथी और करीबी रिश्तेदार मारे गए, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों में हाथापाई:राहुल को पप्पू कहा; खामेनेई की तस्वीर लहराई, CM अब्दुल्ला बोले- ईरान पर अवैध युद्ध थोपा गया