नेपाल में बालेन सबसे युवा प्रधानमंत्री बने:रैप गाकर दिया पहला मैसेज; मधेश क्षेत्र से पहले PM

काठमांडू।नेपाल में शुक्रवार को बालेन्द्र (बालेन) शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। 35 साल के बालेन देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने। उन्होंने सांसद पद की शपथ लेने के बाद अपना पहला संदेश रैप गाने के जरिए जारी किया, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार, सिस्टम में बदलाव और युवाओं का जिक्र किया।बालेन की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 5 मार्च के चुनाव में जीत दर्ज की थी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा कि देश का भविष्य अब युवाओं के हाथ में है और नई सरकार से भ्रष्टाचार खत्म करने की उम्मीद है।नई सरकार में मंत्रिमंडल का भी गठन शुरू हो गया है। सुधन गुरुंग को गृह मंत्री बनाया गया है, जिन पर देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। वहीं शिशिर खनाल को विदेश मंत्री का पद दिया गया है, जो नेपाल की कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संभालेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment