मंदसौर। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति पर किए गए हमले से आई चोटों की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण जर्द किया। आरोपी एक ही परिवार के है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुराड़ियालालमुहां में भेरूलाल पिता रामलाल सूर्यवंशी के घर के सामने गुरूवार की शाम की बताई गई हैं पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक को आरोपियों द्वारा जमीन विवाद को लेकर मृतक सुरेश पिता उदयराम उम्र 35 साल निवासी गुराड़िया लालमुआं को पत्थर व फावड़े से मारा जिससे चोंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने इस मामले में आरोपी कंवरलाल पिता मगनलाल सूर्यवंशी उम्र 50 वर्ष, अजयपाल पिता कंवरलाल, सुगनबाई पति कंवरलाल सभी निवासी गुराड़ियालालमुआं के खिलाफ भावगढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।परिजनों ने मृतक के शव को गांधीचौराहा पर रखकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की तथा आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की मांग की।
जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या, 3 पर मामला दर्ज