चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस

मनावर।:- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला कार्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने चुनाव आयोग, एसआईआर (SIR) और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस एवं राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला उपस्थित रहे।भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग, SIR एवं मतदाता सूची को लेकर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, ऐसे आरोपों से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता के मन में भ्रम और अविश्वास उत्पन्न होने की स्थिति बनती है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 26 सितंबर को हुई बैठक के बाद SIR को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। पाटीदार ने कहा कि आयोग के अनुसार SIR किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं है, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आयोग की ओर से स्पष्टीकरण दिए जाने के बाद भी आरोपों को जारी रखने का आधार क्या है।मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाने पर उठाए सवाल-चंचल पाटीदार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जिस मीडिया रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग और SIR को लेकर सवाल उठाए गए, आयोग के स्पष्टीकरण के बाद उस रिपोर्ट की तथ्यात्मकता पर भी प्रश्न खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की पूरी जांच की जानी चाहिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment