उज्जैन। 18 जुलाई को भाजपा नेता दिलीप राव गोरकर के भतीजे लोकेश एवं जय की हत्या के 14 आरोपियों में से फरार सोनू पिता विजयबहादुर पासी 32 वर्ष एवं विजय उर्फ छोटू पिता सीताराम सूर्यवंशी21 वर्ष निवासी जबरन कालोनी ने पुलिस हिरासत में आने के बाद पुलिस से भागने के दौरान शार्ट एनकाउंटर किया गया है। दोनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पैर में चेतावनी देकर गोली मारकर अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार आरोपी सोनू के विरुद्ध पूर्व से 14 तथा विजय उर्फ छोटू के विरुद्ध 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।शनिवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को करोहन क्षेत्र में घेरकर गिरफ्त में लिया था। दोनों को पुलिस वाहन में लाने के दौरान सडक पर गड्ढों की वजह से वाहन धीमें किए जाने के दौरान आरोपियों ने वाहन का गेट खोलकर कूद गए एवं भागने का प्रयास किया था। इस दौरान अंधेरा होने एवं चेतावनी देने पर दोनों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया था जिसके बाद नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील के नेतृत्व में पुलिस दल ने दोनों ने दोनों को चेतावनी देने के बाद पैर में गोली मारकर अभिरक्षा में लिया। तत्काल ही देर रात पुलिस आरोपियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उनका ईलाज शुरू करवाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मिडिया को बताया कि करीब एक महीने पूर्व नीलगंगा थाना क्षेत्र में जय और लोकेश दो भाईयों के जानलेवा हमले में जिनका निधन हुआ था। उसमें 14 आरोपियों को सीसी टीवी कैमरा के आधार पर चिन्हित किया गया था। उनमें से अधिकांश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कल दो आरोपी सोनू पासी एवं विजय सुर्यवंशी जिन पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक गंभीर मामले दर्ज हैं उनको पुलिस ने हिरासत में लिया और इस दौरान उन्होंने करोहन के पास भागने का प्रयास किया और पुलिस पर हमला किया तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दोनों को कमर के नीचे पैर में गोली मारी है। दोनों को रात में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर पुछताछ की जाएगी। इस दौरान उन्हें जो भी संरक्षण दे रहे थे उनके बारे में जानकारी ली जाएगी । आवश्यकता पढती है और उनकी जिम्मेदारी तय की जाती है तो उन सभी को भी आरोपी बनाया जाएगा।
अभी भी दो आरोपी फरार-हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रौशन पासी एवं नरेश पासी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस बराबर उनके सुराग जुटाने में लगी है। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी शातिर होकर मोबाईल का उपयोग नहीं कर रहे हैं।