तराना। कायस्थ समाज तराना द्वारा सामाजिक मिलन एवं स्नेह भोज समारोह का आयोजन निगम धर्मशाला में किया गया। इस एस डी एम बृजेश सक्सेना,ज्योति श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे साथ ही आभा निगम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का विकास परिषद विशेष अतिथि दीपक श्रीवास्तव देवास अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित में रहे। इस उपलक्ष पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। साथ पूर्व अध्यक्ष विपुल निगम के 2 वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण होने पर वर्तमान में अध्यक्ष पद पर ्कमल निगम को कायस्थ विकास परिषद के अध्यक्ष की घोषणा कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया व आने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया।
इस अवसर पर एस डी एम सक्सेना ने कहा की समाज के उत्थान के लिए समाज को एकजुट होना जरूरी है और समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम से ही समाज संगठित हो सकता है। ज्योति सक्सेना द्वारा योग एवं मूल्य पर आधारित जीवन शैली के माध्यम से मानव रूपांतरण के लिए ज्ञान के महत्व की बात कर सभी समाज को प्रतिदिन ध्यान करने के महत्व को समझाया। आभा योगेश निगम ने कहा कि समाज को एकजुट होने के लिए सामाजिक कार्यों में सहभागिता जरूरी है जिससे विचारों के आदान-प्रदान से व छोटे-छोटे कार्यों से समाज का नाम और महत्व बढ़ता है। दीपक श्रीवास्त तराना ने भी चित्रगुप्त उद्यान का निर्माण करवाने व प्रति गुरुवार भगवान चित्रगुप्त महाराज की आरती करना चाहिए। साथ ही साथ फार्मा ग्लोबल के प्रेसिडेंट विजय पाटीदार ने बच्चों की कार्यशाला निगम धर्मशाला करने की बात कही जिससे बच्चे लाभान्वित होगे।
इस उपलक्ष पर संतोष निगम योगेश निगम संजय निगम रमन निगम गणेश निगम अजय निगम विजय पाटीदार अजय हाड़ा एवं समस्त समाजजन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत कर आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को प्रस्तुत किया संतोष निगम द्वारा आगामी समय में कार्यकारिणी बनाने की भी बात कही जिससे समाज में समय समय पर समाज को एकत्रित किया जा सकेगा इस कार्यक्रम में महिला विंग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन निगम, रिंकू निगम नीलू निगम मंजुला निगम स्वाती निगम प्रिया निगम की सर्व सहमति से बनाया और महिला मंडल द्वारा सुमन निगम का स्वागत किया गया अंत में आभार संजय निगम द्वारा माना गया।
कायस्थसमाज के उत्थान के लिए एकजुट होना जरूरी
