कंठाल चौराहा से सतीगेट तक सड़क चौड़ीकरण शुरू स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने स्वयं हटाए अपने भवन, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिली गति

उज्जैन। आगामी सिंहस्थ 2028 महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में विकास कार्यों को तेज किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत कंठाल चौराहा से सतीगेट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य रविवार से प्रारंभ हो गया।
इस कार्य की विशेष बात यह रही कि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर निगम को सहयोग देते हुए स्वयं अपने प्रभावित भवनों को हटाने की पहल की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिसके लिए 29 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे।
रविवार को इन भवन मालिकों ने स्वेच्छा से चौड़ीकरण कार्य में सहयोग करते हुए अपने-अपने निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। निगम आयुक्त ने नागरिकों के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे शहर के विकास में सहभागिता का उदाहरण बताया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में नागरिकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस दौरान सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी और साधना चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment