ईरानी जंगी जहाज आइरिस देना पर श्रीलंका के पास खतरनाक हमला, 100 से ज्यादा लोग लापता

ब्रह्मास्त्र कोलंबो

श्रीलंका के गाले तट के पास ईरान के आधुनिक युद्धपोत आइरिस देना पर कथित पनडुब्बी हमला होने की खबर से हिंद महासागर में हलचल मच गई है। जहाज पर मौजूद 180 क्रू में से 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कई घायल हैं और बचाव अभियान जारी है।
ईरानी नौसेना के जंगी जहाज आइरिस देना पर हुए हमले ने हिंद महासागर में खलबली मचा दी है। श्रीलंका के तट के पास हुए इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

ईरान का एक बेहद आधुनिक जंगी जहाज आइरिस देना श्रीलंका के गाले शहर के तट से लगभग 40 समुद्री मील दूर डूबने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहाज पर पनडुब्बी से हमला किया गया था, जिसके बाद जहाज से मदद की गुहार भेजी गई। यह इलाका श्रीलंका की समुद्री सीमा के ठीक बाहर है। जैसे ही इस हमले की खबर मिली, श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना तुरंत हरकत में आ गई। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के बाद 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कम से कम 78 लोग घायल हुए हैं। जब यह हादसा हुआ, उस समय जहाज पर 180 लोगों का क्रू मौजूद था। सुबह तड़के जब जहाज में पानी भरना शुरू हुआ, तो अफरा-तफरी मच गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment