ईद से पहले फ्लैग मार्च पर निकला पुलिस का काफिला

उज्जैन। मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद-उल-फितर आज मनाया जायेगा। इससे पहले शुक्रवार शाम कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस का काफिला फ्लैग मार्च पर निकला। अपील की गई कि त्यौहार शांति, सौहार्द्र के साथ मनाया जाये।
पवित्र रमजान के 30 दिन पूरे होने और शुक्रवार शाम चांद दिखाई देने पर मुस्लिम समुदाय आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाने जा रहा है। इससे पहले देर शाम पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने और सुरक्षा की दृष्टि से शहर में फ्लैग मार्च किया। एसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारियों, पुलिस बल के साथ पुलिस वाहनों का काफिला शहर में फ्लैग मार्च पर निकला। इस दौरान चिन्हित संवेदनशील क्षेत्र और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पुलिस की सक्रियता और उपस्थिति को सुनिश्चित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान बलवा ड्रिल की गई। वायरलेस और अन्य संचार उपकरणों के माध्यम से समन्वित कार्रवाई का अभ्यास किया गया। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द्र और शांति के साथ मनाये। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दे और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित ना करे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दें। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस ने ईद पर्व से पहले कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से मार्च किया।
आज ईदगाह पर अता होगी मुख्य नमाज
मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज चिमनगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह स्थित पर अता की जायेगी। सुबह शहरकाजी खलिकुर्रेहमान नमाज अता कराकर शहर और देश में अमन शांति की दुआ मांगेंगे। ईदगाह पर नमाज के बाद शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज अता कराई जायेगी। ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी गुरूवार देर शाम से शुरू कर दी गई थी। वहीं शहर की अन्य मस्जिदों में शुक्रवार सुबह 6 बजे से पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment